फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर-15 शाखा से करोड़ों रुपये के आभूषण गायब होने के मामले में गिरफ्तार आरोपी मैनेजर प्रीति कटारिया को जमानत दे दी है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपराधिक के बजाय सिविल प्रकृति का नजर आ रहा है। 30 जनवरी को सेक्टर-15ए निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट डीसी गर्ग ने सेंट्रल थाना पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि उसके लॉकर नंबर-1038 को बैंक अधिकारियों ने अवैध रूप से तोड़कर उसमें रखे करीब सवा दो करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब कर दिए थे। इस पर पुलिस ने दो फरवरी को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। जांच के दौरान नौ मार्च को अपराध शाखा सेक्टर-56 ने बैंक मैनेजर प्रीति कटारिया, एके सिंह, भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.