जमुई, मार्च 17 -- झाझा,निज संवाददाता बैंक लूट की फिराक में लगे दो बदमाशों को समय रहते ही धर दबोचने में झाझा पुलिस कामयाब रही है। वैसे,धराए बदमाशों के दो अन्य साथी बाइक से फर्राटे भरते हुए फरार होने में कामयाब रहे। खुद को ओडिशा के रहने वाले बताने वाले उक्त बदमाशों के कब्जे से बाइक के अलावा गांजा तथा एक देसी कट्टा व दो कारतूस भी बरामद होने की बात बताई गई है। वैसे,उक्त कामयाबी को हासिल करने में झाझा पुलिस के पसीने छूट गए थे। शहर में लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखने से स्पष्ट होता है कि बदमाशों ने गिरफ्त में आने के पूर्व थानाध्यक्ष को न लगभग पूरे शहर की परिक्रमा लगवा दी थी, अपितु पुलिस को कहीं दीवारें फंदवायी तो कहीं नदी, नाले तक भी कूदवा दिए थे। रोचक यह कि बदमाशों के पीछे सरपट भागते थानाध्यक्ष बदमाशों को धरने में स्थानीय लोग व राहगीरों की मदद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.