मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। छह साल से फरार चल रहे बैंक लुटेरा गिरोह के शातिर पुनीत कुमार उर्फ पूतना को पारू पुलिस ने गुरुवार सुबह छापेमारी कर बेगूसराय से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। छापेमारी में थाने के अपर थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव और सब इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश रंजन शामिल थे।अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि 17 मार्च 2020 को थाना क्षेत्र के लालू छपरा बाजार स्थित एसबीआई की शाखा से तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने दिनदहाड़े दो लाख 53 हजार 760 रुपये लूट लिया था। मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार वर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच में पुनीत का नाम भी सामने आया। बताया कि पुनीत बेगूसराय जिले के तेघरा थाने के ओझा टोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.