भभुआ, फरवरी 17 -- उद्योग विभाग की योजनाओं को लेकर बैंक अधिकारियों संग की बैठक बैठक में अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों की रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मां मुण्डेश्वरी सभागार में मंगलवार उद्योग विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी दिव्या शक्ति ने की। उन्होंने सभी बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध स्वीकृति एवं भुगतान सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि जिले का लक्ष्य 70 लोगों को लाभ पहुंचाना है। अब तक 52 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का लक्ष्य 162 था, पर 89 स्वीकृतियां ही मिलीं। इनमें से 56 लाभार्थियों को भुगतान किया जा चुका है। प्...