गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। मथुरा स्थित आईसीआईसीआई बैंक की भूतेश्वर शाखा से जुड़े रिश्वत मामले में मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। गवाह के न आने के कारण मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख तय की गई। मथुरा के हंसराज नगर निवासी महेश गौतम ने गृह ऋण की शेष राशि जारी करने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...