बैंक यूनियंस बेमियादी हड़ताल पर जाने को तैयार
हरदोई, सितम्बर 2 -- हरदोई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने में लगातार देरी, एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) लागू करने तथा लंबित अवशिष्ट मुद्दों का समाधान नहीं किए जाने के विरोध में देशव्यापी आंदोलन एवं बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इसके तहत 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल, 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल तथा 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की जाएगी। कर्मचारी नेता राकेश पांडेय का कहना है कि आठ मार्च 2024 को हुए समझौते/संयुक्त नोट में भारतीय बैंक संघ एवं बैंक यूनियनों के बीच शेष सभी शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित करने पर सहमति बनी थी। इसके बदले कर्मचारियों ने सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.