बैंक यूनियंस ने तीन दिवसीय बैंक हड़ताल स्थगित की
गाजीपुर, सितम्बर 28 -- गाजीपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया है। 27 सितंबर की देर रात भारतीय बैंक संघ के साथ हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। वार्ता में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के मुद्दे पर आगे विचार-विमर्श के लिए भारतीय बैंक संघ और बैंक यूनियंस की उच्चस्तरीय समिति गठित करने पर सहमति बनी। बैंक यूनियंस की प्रमुख मांग बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और सभी शनिवार को अवकाश घोषित करना है। गठित होने वाली समिति विभिन्न पक्षों से विचार-विमर्श कर समाधान तलाशेगी। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल स्थगित बैंक यूनियंस गाजीपुर इकाई के जिला संयोजक सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग लंबे समय से लंबित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.