गिरडीह, सितम्बर 27 -- गिरिडीह/सियाटांड़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया गया है। इसको लेकर बैंकों ने ग्राहकों को मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना भेजनी शुरू कर दी है। बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों से हड़ताल की संभावित अवधि को ध्यान में रखते हुए जरूरी बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है। बैंकों की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि हड़ताल के दौरान आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। हालांकि, हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- आज खुले रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी बैंकिंग काम ऐसे में ग्राहकों को नकदी की जरूरतों के लिए एटीएम और एडीडब्ल्यूएम का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ग्राहकों से...