देवघर, अप्रैल 15 -- देवघर-दुमका मुख्य मार्ग मोहनपुर थाना के बैंक मोड़ बांक में मंगलवार शाम को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चालक और उसका साथी मौके से भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया । घटना की सूचना स्थानीय समाजसेवी सुभाष कुमार मंडल ने मोहनपुर थाना को दे दी । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सालो हेम्ब्रम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- शहर के घोष मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में दो व्यापारी घायल वहीं, ग्रामीणों के कब्जे से दोनों आरोपियों को सुरक्षित छुड़ाकर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। घायल की पहचान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.