मेरठ, अप्रैल 30 -- मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित साइबर अपराधियों ने एक बार फिर अपना जाल बिछाते हुए एयरफोर्स के रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर को निशाना बना लिया। शास्त्री नगर निवासी पीड़ित सुखवीर से ठगों ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर करीब चार लाख रुपये की ठगी कर ली। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने फोन कर खुद को संबंधित बैंक का मैनेजर बताया और खाते की केवाईसी अपडेट न होने पर उसे बंद होने का डर दिखाया। झांसे में आए पीड़ित से उसने ओटीपी और अन्य जरूरी जानकारी हासिल कर ली। कुछ ही देर में उनके खाते से लगातार ट्रांजेक्शन होते गए और करीब चार लाख रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ठगी का एहसास हुआ तो पीड़ित ने तुरंत बैंक से संपर्क किया, लेकिन तब तक रकम निकल चुकी थी। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.