गौरीगंज, अप्रैल 21 -- अमेठी, संवाददाता। अमेठी के भाले सुलतान थाना क्षेत्र में बैंकिंग अनियमितताओं का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा की रानीगंज शाखा के प्रबंधक पर ग्राहक से धोखाधड़ी, धन हड़पने और धमकी देने के आरोप लगे हैं। पीड़ित राम करन पाण्डेय ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उन्होंने केसीसी खाते के तहत ऋण लिया था, लेकिन शाखा प्रबंधक द्वारा उनके खाते से बिना अनुमति धन निकासी की जाती रही। इसके साथ ही उनके जगदीशपुर शाखा के बचत खाते पर भी अवैध रूप से रोक लगा दी गई, जिससे वे अपनी जमा राशि का उपयोग नहीं कर सके। प्रार्थी के अनुसार, बैंक प्रबंधक ने ऋण जमा कराने के नाम पर कई बार नकद धनराशि ली, लेकिन उसे खाते में जमा नहीं किया। इतना ही नहीं, कथित रूप से 50 हजार रुपये नकद हड़प लिए गए और बाद में अतिरिक्त धन क...