लखनऊ, जनवरी 7 -- पारा के हंसखेड़ा स्थित कांशीराम कॉलोनी में निजी बैंक के ट्रेनिंग मैनेजर पति से विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। स्थिति बिगड़ने पर उसके बेटे ने महिला हेल्पलाइन नंबर सूचना दी। पुलिस ने महिला को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपों को लेकर महिला ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कांशीराम कॉलोनी 35 वर्षीय महिला का पति से मनमुटाव चल रहा था। बुधवार सुबह भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद निजी बैंक में ट्रेनिंग मैनेजर पति ड्यूटी पर चला गया। पति के जाने के बाद महिला ने घर में नाबालिग बेटे के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत हालत बिगड़ गई और वह तड़पने लगी। मां को तड़पता देख बेटे ने महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.