लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।ससुराल गए बैंक मैनेजर दीपक वर्मा के जानकीपुरम सेक्टर एच स्थित घर पर चोरों ने धावा बोला। गैस कटर से लोहे की ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर सवा करोड़ के जेवर और दो लाख रुपये पार कर ले गए। वहीं, निरालानगर में सीएसआईआर कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी माल समेट ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश में पुलिस सीसी फुटेज खंगाल रही है।जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी दीपक वर्मा बैंक मैनेजर हैं। उन्होंने गुडंबा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह परिवार के साथ इंदौर में ससुराल गए थे। 31 मार्च को लौटे। तब देखा कि घर की लोहे की ग्रिल कटी थी। खिड़की का शीशा टूटा पड़ा था। बेडरूम समेत अन्य कमरों और अलमारियों के लॉक टूटे थे। सारा सामान अस्त व्यस्त था। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.