उन्नाव, अप्रैल 8 -- -उन्नाव, संवाददाता। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव के आदेश का अनुपालन शुरू हुआ है। एडीएम न्यायिक ने समीक्षा कर बैंक मैदान में बनने वाली मार्किट का स्टीमेट देखा है, उन्होंने ईओ व सम्बंधित निर्माण अफ़सरों को जल्द इस कार्य को पूरा कराने को आदेशित किया है। असल मे वर्तमान समय मे स्टेशन रोड, फूल मंडी, कैसरगंज, बड़ा चौराहा, मोती नगर में कामर्शियल भवन बने हैं। साल 2002 में नगर निकाय के तत्कालीन सचिव जेएस मिश्रा के आदेश पर एक नई रणनीति बनी थी। संगठित विकास योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगर परिषद के तत्कालीन ईओ व अध्यक्ष ने डीएम की निगरानी में मार्किट को शिफ्ट कर नया रूप देने की योजनाएं बनती रही। साल 2005 आते आते नगर के मुख्य चौराहों व बाजारों से सटे खाली जमीनों पर दुकानें बनाई जाने लगीं। केसरगंज गल्ला मार्केट के अलावा बैंक मैदान...