हाथरस, अप्रैल 20 -- ग्रामीण बैंक की मुरसान कोटा शाखा में 4.79 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। थाने में सुनवाई न होने पर शाखा प्रबंधक अंजुल कुमार यादव ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर थाना मुरसान को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश देने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार चार नवंबर 2022 को आर्यावर्त बैंक शाखा कोटा के आडिट के दौरान फील्ड आडिटर ने नकदी मिलान किया तो नकदी पंजिका से 4,79,930 रुपये कम पाए गए। विभागीय जांच में सामने आया कि तत्कालीन कार्यालय सहायक निखिल कुमार निवासी चमरावली बोड़ाकी, गौतमबुद्ध नगर ने एक नवंबर से चार नवंबर 2022 के बीच यह रकम अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए निकाल ली। यह भी पढ़ें- बैंक घोटाले की ईडी जांच शुरू होने की चर्चा  शाखा प्रबंधक का आरोप है कि तत्कालीन सहायक प्रबंधक दिनेश शर्मा निवासी गांव सीह, मथ...