बैंक में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक पहुंचे ग्राहक, परंतु अफरा-तफरी नहीं
पलामू, सितम्बर 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अगले पांच दिनों में चार दिन बैंक बंद रहने की सूचना के बीच शुक्रवार को पलामू की विभिन्न बैंक शाखाओं में ग्राहकों की अपेक्षाकृत अधिक उपस्थिति रही। बारिश के बावजूद लोग बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम निपटाने के लिए शाखाओं में पहुंचे। हड़ताल को देखते हुए बैंक कर्मचारियों ने भी शुक्रवार को जरूरी कार्यों का तेजी से निपटारा किया।शनिवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा परंतु रविवार को बैंक खुले रहेंगे। इससे ग्राहकों को अफरा-तफरी की स्थिति नहीं दिखी। सोमवार से बैंक में तीन दिनों तक हड़ताल रहेगा। बैंकर्स अमित कुमार ने बताया कि हड़ताल के मद्देनजर शुक्रवार को बैंक में हलचल बढ़ा हुआ था। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चार दिन बैंक बंद रहने से पहले बैंकों में उमड़ी भीड़ पैसों निकासी और अन्य कार्यों के लिए सामान्य दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.