बैंक में रुपये और सिक्कों की किल्लत को लेकर वित्त मंत्री को पत्र
चक्रधरपुर, अगस्त 20 -- चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में नकदी और सिक्कों की भारी किल्लत को लेकर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। 10 और 20 रुपये के नोटों के साथ-साथ 5, 10 और 20 रुपये के सिक्कों की भी भारी कमी देखी जा रही है। खाते में पर्याप्त राशि होने के बावजूद व्यापारियों को उनकी मांग के अनुरूप नकद भुगतान नहीं मिल पा रहा है। अपनी उपज (धान) बेचने के लिए व्यापारी के पास आ रहे किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि व्यापारियों के पास पर्याप्त नकद राशि उपलब्ध न होने के कारण वे धान की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। पत्र की प्रतिलिपि बैंक के अध्यक्ष को भी भेजी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.