गिरडीह, मार्च 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा बनियाडीह में सोमवार को एक युवक ने बैंक के प्राइवेट कर्मी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की है। इस संबंध में संजू कुमार नामक युवक द्वारा मुफस्सिल थाना में शिकायत की गई है। संजू ने बनियाडीह निवासी अमन थापा पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...