दिल्ली, अप्रैल 30 -- भारत में ओडिशा राज्य के क्योंझर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया.वह बहन के खाते में जमा छोटी-सी राशि निकालने के लिए पिछले कई महीनों से बैंक के चक्कर काट रहा था.क्योंझर में सोमवार को आदिवासी जीतू मुंडा अपनी मृत बहन की हड्डियां लेकर बैंक पहुंच गए.वह अपनी बहन कलारा मुंडा के खाते में जमा पैसे निकालना चाहते थे.यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.मामला सुर्खियों में आने के बाद बैंक ने पैसे दिए.52 साल के जीतू मुंडा तीन महीने से क्योंझर के मल्लिपसी में "ओडिशा ग्रामीण बैंक" की शाखा के चक्कर लगा रहे थे.आरोप है कि वह आधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके.जिसकी वजह से उन्हें हर बार लौटा दिया जाता था.लगातार कोशिशों के बावजूद जब जीतू को न्याय नहीं मिला, तो हताश होकर उन्होंने यह असा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.