देहरादून, मार्च 13 -- देहरादून। शहर कोतवाली पुलिस ने एक बैंक शाखा के भीतर महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पंडितवाड़ी फेज-दो, बसंत विहार निवासी दीप्ती सिंह ने बताया कि 11 मार्च की दोपहर करीब पौने चार बजे वह पीएनबी एचएनआईसी ब्रांच में मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद जगजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने बिना किसी कारण के उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और सार्वजनिक रूप से उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...