बांदा, मार्च 17 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कस्बे के इंडियन बैंक में रुपए निकालने के बाद बाहर निकलते समय युवती के साथ दो अज्ञात महिलाओं ने 50 हजार रुपए की टप्पेबाजी कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव निवासी शोभा देवी पुत्री बुद्ध विलास सोमवार को इंडियन बैंक शाखा बबेरू में रुपए निकालने के लिए गई थी। जिसमें विड्राल भरकर 70 हजार रुपए अपने बैंक खाते से निकाला। रुपये बैग में रखकर बाहर निकलने लगी, तभी अज्ञात दो महिलाओं ने युवती के बैग से 50 हजार रुपए की गड्डी निकाल ली। युवती ने आभास होने पर गेट के बाहर अपना बैग चेक किया तो बैग से 50 हजार रुपए की गड्डी गायब थी। इस पर बैंक के बाहर शोर मचाया, तब तक अज्ञात महिला बाहर निकलकर रफूचक्कर हो गई। जब बैंक में महिला की सुनवाई नहीं हुई तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.