रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में एक महिला ने प्लॉट खरीदने के बाद उसके बैंक में बंधक होने का खुलासा होने पर विक्रेता दंपति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपा साहा पत्नी विधान साहा निवासी फुलसुंगा तीन पानी डैम वार्ड नंबर-1 थाना ट्रांजिट कैम्प ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में अपनी जीवनभर की जमा पूंजी से एक प्लॉट खरीदा था। विक्रेता दीपमाला गुप्ता और उनके पति मनीष कुमार ने जमीन को पूरी तरह ऋणमुक्त और विवाद रहित बताया था। पीड़िता ने उसी भूमि पर घर बनाकर परिवार के साथ रहना शुरू कर दिया। कुछ समय पूर्व बैंक कर्मचारी उनके घर पहुंचे और बताया कि उक्त प्लॉट बैंक में बंधक है और उस पर पहले से ऋण चल रहा है,...