देहरादून, मार्च 6 -- बैंक में बंधक प्लाट बेचने की डील कर मुजफ्फरनगर, यूपी के एक शिक्षक से बीस लाख रुपये से अधिक ठग लिए गए। रकम ऐंठने के बाद आरोपी बैनामा करने से मुकर गया। रायपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि अवध विहार कॉलोनी, मुजफ्फरनगर (यूपी) निवासी ओम गोयल ने बताया कि वह पेशे से शिक्षक हैं। वर्ष 2018 में उनका बेटा देहरादून के नेशविला रोड स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान उनकी मुलाकात पीजी संचालक विभोर कुमार निवासी डंगवाल मार्ग, नेशविला रोड से हुई। दिसंबर 2023 में विभोर ने उन्हें लोअर तुनवाला में अपनी जमीन में से 85.5 गज का प्लॉट 20.53 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया। सौदा तय होने पर ओम गोयल ने टोकन मनी और चेक के माध्यम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.