पटना, अप्रैल 18 -- पटना के दीघा स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शुक्रवार को एक महिला से पैसे गिनने के बहाने 25 हजार लेकर बदमाश फरार हो गये। घटना बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान में जुटी है। इस संबंध में पीड़िता ने दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता रीता देवी पति जुबरनी कुमार रामजीचक, दीघा की निवासी है। दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला बैंक से पैसे निकालकर अंदर ही गिन रही थी। उसी दौरान एक युवक वहां आया और उसने महिला से कहा कि वह पैसे गिन देता है। यह भी पढ़ें- सहरसा : पचास हजार रुपये उड़ाये युवक के झांसे में आकर महिला ने उसे रुपये गिनने के लिए दे दिए और पास में टेबल पर बैठ गई। इसी दौरान युवक पैसे गिनते हुए अचानक बैंक से बाहर भाग निकला। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक रुपये लेक...