बिजनौर, फरवरी 16 -- थाना नूरपुर के ग्राम शाहनजरपुर निवासी एक व्यक्ति से उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और मामले की जांच की जा रही है। थाना नूरपुर के ग्राम शाहनजरपुर निवासी पृथ्वी सिंह का कहना है कि उसका बेटा विशाल बीए पास है और लंबे समय से नौकरी की तलाश में था। इसी दौरान रिश्तेदारी के चलते उसकी पहचान सुदर्शन, उसकी पत्नी रेनू निवासी ग्राम गजरौना अचपल शहर कोतवाली और उनके रिश्तेदार संज़ीव पुत्र दयाराम निवासी धर्मपुरा दाडीपुरा जसपुर उधम सिंह नगर से हुई। आरोप है कि इन लोगों ने खुद को बीएसएनएल और बड़े अधिकारियों से जुड़ा बताकर बेटे को बैंक में नौकरी दिलाने क...