बैंक में धोखाधड़ी से 72. 88 लाख ऋण निकालने पर पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
आगरा, अगस्त 5 -- शहर कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप की स्वामी महिला के नाम पर बैंक में फर्जी तरीके से खाता खुलवाकर ऋण निकालने के मामले में तत्कालीन बैंक प्रबंधक, फील्ड आफीसर समेत पांच लोगों के विरुद्ध कोर्ट के आदेश में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार एटा की रहने वाली महिंद्रा वर्मन ने सीएजेएम कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका कासगंज एटा मार्ग पर श्री विनायक फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। इस पेट्रोल पंप पर एटा के मोहल्ला आंबेडकर निवासी हेमंत कुमार प्रबंधक के रूप में कार्य करता था। हेमंत व अंकित ने कासगंज की आईसीआईसीआई बैंक में फर्जी तरीके से बचत खाता खुलवाया। इस खाते में अंकित ने अपना मोबाइल नंबर डलवा दिया। प्रार्थिया कभी भी बैंक की शाखा में खाता खुलवाने के लिए नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.