बैंक में ताला डालकर प्रदर्शन,पांच महिलाएं बेहोश
लखनऊ, जून 29 -- पारा के मोहन रोड स्थित शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सोमवार को ग्राहकों ने ताला लगाकर ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही पांच महिला ग्राहक बेहोश हो गईं। प्रदर्शन कर रहे ग्राहकों का आरोप है कि करोड़ों रुपए बैंक मित्र और उसके साथियों ने एफडी के जरिए जमा कराए थे, लेकिन वह एफडी फर्जी निकली। इसकी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन की है। लिहाजा, बैंक प्रबंधन उन लोगों का रुपया वापस करे। पुलिस और बैंक मैनेजर के आश्वासन पर ग्राहक माने। इसके बाद बैंक में कामकाज शुरू हुआ। आठ माह पहले बीओबी में ग्राहकों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया था। ठगी के शिकार हुए खाताधारकों सोमवार को बैंक के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया。
पांच महिला ग्राहक हुईं बेहोश भीषण गर्मी में प्रदर्शन कर रहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.