गाज़ियाबाद, फरवरी 1 -- गाजियाबाद, प्रमु्ख संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चोपला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दिनदहाड़े डकैती डालने और पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत से मिली जानकारी के मुताबिक 26 दिसंबर 2013 को बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला स्थित एसबीआई शाखा में बदमाशों ने हथियारों के बल पर कैशियर को आतंकित कर लाखों रुपये की डकैती डाली थी। डकैती के बाद बदमाशों ने बैंक में ताबड़तोड़ फायरिंग की और कार से बुलंदशहर रोड की ओर फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर भी जानलेवा फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आशु उर्फ प्रवीन, राहुल और रोबिन को पकड़ लिया था। उनके पास से अवैध हथियार और नकदी बरामद हुई थी। मामले की सुनवाई अपर सत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.