आरा, फरवरी 2 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला स्थित ग्रामीण बैंक में सोमवार को दो युवकों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया। वे जीविका दीदी पुष्पा देवी से 29 हजार रुपये चेंज कराने का झांसा देकर ले गये और मौके से फरार हो गये। जीविका दीदी पुष्पा देवी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खदरा गांव की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वे ग्राम संगठन की राशि जमा करने बैंक आई थीं। इसी दौरान दो युवक उनसे बातचीत में उलझा दिये और संगठन की जमा राशि उड़ा ली। जब तक उन्हें अहसास हुआ, दोनों युवक बैंक परिसर से फरार हो चुके थे। ठगी की राशि संगठन की जमा राशि थी, जिससे संगठन को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद बैंक परिसर में कुछ देर अफरातफरी का माहौल बन गया। जगदीशपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज...