अमरोहा, मार्च 29 -- आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के कर्मचारी से हमसाज होकर 12 लोगों ने जमीन के फर्जी कागज गिरवी रखकर एक करोड़ 26 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर ऋण निकाल लिया। केवाईसी की प्रक्रिया के दौरान मामला प्रकाश में आया है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर बैंक कर्मी व ऋण लेने वाले 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।मामला शहर के चौपला स्थित लक्ष्मी नगर मोहल्ले में आईसीआईसीआई बैंक शाखा का है। आरोप है कि बैंक कर्मी मोहम्मद असलम से हमसाज होकर 12 लोगों ने बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। असलम ने अपने कार्य का सही इस्तेमाल नहीं करते हुए 12 लोगों को एक करोड़ 26 लाख रुपये के क्रेडिट कार्ड जारी करा दिए। खास बात यह है कि 12 लोगों ने क्रेडिट कार्ड से ऋण भी बैंक से निकाल लिया। केवाईसी के दौरान बैंक में गिरवी गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.