मेरठ, जनवरी 2 -- सेंट्रल बैंक से एक व्यापारी ने 80 लाख रुपये का ऋण लेकर प्रिटिंग यूनिट लगाई। बैंक में घर, फैक्ट्री, मशीन व अन्य सामान की जमानत दी। व्यापारी ने बैंक की किश्त व रुपया वापस नहीं लौटाया। खरीदी गई मशीन, स्टाक को बेच दिया। रीजनल मैनेजर ने थाना मेडिकल पर व्यापारी व दोनों गारंटर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज एम ने बताया कि 5 अक्टूबर 2023 को सेंट्रल बैंक की शाखा जेल चुंगी से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना पीएमइजीपी से मैसर्स हर्षवर्धन एंटरप्राइजेज कार्यालय गंगाधाम कॉलोनी को 84 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया। प्रोपराइटर इशान ने यूनिट शुरू करने को मशीनरी के 67 लाख व कच्चे माल के लिए 17 लाख रुपये दिया। इस ऋण में अनुराधा छोकर ने व सुबोध छोकर ने गारंटी दी थी। इसके अलावा आवास की गारंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.