बैंक में गिरी चेक, पेंडल को दंपति को बुलाकर सौंपा
फिरोजाबाद, मई 2 -- बैंक में तैनात कर्मचारी ने अपनी ईमानदारी का उदाहरण देते हुए सोने की चेन महिला तक पहुंचाई। रनेश कुमार कुलश्रेष्ठ अपनी पत्नी कीर्ति कुलश्रेष्ठ के साथ स्टेट बैंक स्थित अपने लॉकर में 30 अप्रैल को कुछ सामान रखने गए थे। लॉकर को बंद करने के दौरान उनकी पत्नी की सोने की चेन और पेंडेंट गिर पड़ी। चेन काफी ढूंढने के बाद नहीं मिली तो वह अपने घर आ गए। एक मई का अवकाश था। ऐसे में जब शनिवार को बैंक खुला तब बैंक कर्मचारी को लॉकर रूम में चेन और पेंडेंट मिला। उसने ईमानदारी दिखाते हुए दोनों चीजों को मैनेजर को सौंप दिया। उन्होंने मामले की छानबीन कर सीसीटीवी चेक किए। जांच के बाद मैनेजर ने दंपति को बैंक में बुलाया। महिला ने बैंक कर्मचारी और शाखा प्रबंधक का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.