गाजीपुर, अप्रैल 6 -- दुल्लहपुर। स्थानीय बाजार स्थित इण्डियन बैंक में सोमवार को सुबह साढे दस बजे से शाम तीन बजे तक बैटरी डिस्चार्ज के चलते बैंक में कोई कार्य नहीं हो सका। कामकाज बाधित होने के चलते बैंक के ग्राहक निराश होकर लौटे। शाम करीब तीन बजे तकनीकी गड़बड़ी ठीक होने के बाद बैंक का कामकाज शुरू हो सका। बैंक मैनेजर रौनक गोस्वामी के अनुसार सोमवार को बैंक खुलने के आधे घंटे बाद विद्युत सर्किट में कहीं से तकनीकी फाल्ट आ गया। जिससे बैटरी चार्ज नहीं हो पा रही थी। जनरेटर के माध्यम से भी बैटरी चार्ज करने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में फाल्ट सही हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...