बरेली, मार्च 10 -- नवाबगंज। बैंक में कैश काउंटर से रुपये निकालने के बाद नई पासबुक बनवाने की जानकारी ले रही एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के बैग से दो युवतियों ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने पुलिस को तहरीर दी है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव की महेंद्री देवी पत्नी रामचंद्र आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। उनका कस्बे के स्टेट बैंक शाखा में खाता है। सोमवार को वह बैंक से रुपये निकालने आई थी। कैश काउंटर से 50 हजार रुपये निकाल कर अपने बैग में रखने के बाद वह बैंक कर्मियों से नई पासबुक जारी कराने की जानकारी लेने लगी। इसी बीच उनके पास खड़ी दो युवतियों ने उनके बैग की चेन खोल कर 50 हजार रुपये पार कर दिए। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बैंक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो युवतियां बैग से रुपये निकालती दिखाई दे रही हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.