बैंक मित्र पर खाते से 20 हजार निकालने का आरोप
मिर्जापुर, मई 9 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के डेढ़ौना गांव में एक बैंक मित्र पर धोखाधड़ी कर खाते से 20 हजार रुपये निकालने का आरोप लगा है। पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी पीड़िता नीरू गुप्ता ने बताया कि उसका बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केन्द्र खाते से 17 मार्च से 15 अप्रैल के बीच बैंक मित्र ने गलत तरीके से लेनदेन कर 20 हजार रुपये निकाल लिया। जब बैंक स्टेटमेंट मांगा तो वह कई दिनों तक टालमटोल करता रहा। जानकारी करने पर पता चला कि उसके खाते से रुपये निकाल लिया गया है। बैंक मित्र ने दो बार अंगूठा लगवाकर सर्वर डाउन बताया था। यह भी पढ़ें- ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर 1.50 लाख हड़पने का आरोप जब सेवा केन्द्र के मुख्य शाखा नरायनपुर से स्टेटमेंट निकलवाया तो खाते से बीस हजार रूपये की धोखाधड़ी का पता चला। पीड़िता न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.