हरदोई, अप्रैल 22 -- हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में डायल 112 पर दी गई तीन लाख रुपये की लूट की सूचना जांच में फर्जी निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला बाइक की टक्कर के बाद हुई मारपीट से जुड़ा है। 21 अप्रैल की रात करीब आठ बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मानपुर से दललेनगर के बीच पानी की टंकी के पास बाइक सवार चन्द्रभूषण त्रिवेदी से तीन अज्ञात युवकों ने तीन लाख लूट लिए। जांच के दौरान पता चला कि चन्द्रभूषण त्रिवेदी बैंक मित्र है। मानपुर पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर घर लौट रहा था। रास्ते में पैदल जा रहे तीन युवकों से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस के मुताबिक बाइक से युवक के घायल होने के कारण चन्द्रभूषण ने खुद को बचाने के लिए लूट की झूठी सूचना डायल 112 प...