अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव से व्यापारी समस्याओं को लेकर मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि सरकार ने पांच से 10 लाख तक के लोन बिना गारंटी देने के लिए कहा है, लेकिन बैंक बिना गारंटी के लोन नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में भी बैंक गांरटी मांगी जा रही है। जिला अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश व युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एडीएम सिटी किंसुक श्रीवास्तव से मिला। युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय ने कहा कि मध्य व्यापारी एवं छोटे व्यापारी को सरकार पांच से 10 लाख का लोन बिना गारंटी के दिए जाने का आदेश दिए हैं। लेकिन शहर के बैंक छोटे व्यापारियों जिनको जरूरत है उनको लोन नहीं दे रहे हैं। महामंत्री रवि वार्ष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.