सिद्धार्थ, मई 22 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया मय शिवदासपुर निवासी दो लोग एसबीआई एडीबी डुमरियागंज और यूपी ग्रामीण बैंक शाखा धोबहा से लोन लिया था। जिसको समय से भुगतान नही होने की वजह से गांव में स्थित भूमि को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में बैंक मैनेजर और तहसील मीन के मौजूदगी में कुर्क कर चेतावनी वाला पोस्टर बल्ली के सहारे लगा दिया गया है। गुरूवार को हुई कार्रवाई के उपरांत नायब तहसीलदार राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि राम किशोर पुत्र राम उजागिर निवासी मिश्रौलिया मय शिवदाश पुर के नाम से एसबीआई एडीबी डुमरियागंज तथा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा-धोबहा कुल रूपए 6,29,755-00 का बकाया है। यह भी पढ़ें- केसीसी ऋण जमा न करने पर भूमि कुर्क बकाये की वसूली हेतु बाकीदार के नाम से ग्राम-मिश्रौलिया मय शिदाशपुर स्थित गाटा सं0-261...