बैंक प्रबंधक समेत दो घरों से 20 लाख से अधिक की चोरी
आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर गोमाडीह गांव में गुरुवार की रात बैंक शाखा प्रबंधक समेत दो घरों से चोरों ने 20 लाख रुपये के आभूषण और नकदी गायब कर दी। एक ही रात दो घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कटघर गोमाडीह निवासी जेपी यादव के मकान में किराये पर कमरा लेकर बैंक आफ बड़ौदा नंदगांव के शाखा प्रबंधक राम सरोज परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार की रात को भोजन करने के बाद परिवार के लोग कमरे में रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब परिजन सो कर उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। शोर मचाने पर पड़ोस के लोग आ गए और बंद कमरे का दरवाजा खोला। बगल के कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे हुए सोने के चेन और अंगूठी के साथ पांच हजार रुपये नकदी गायब थी। पड़ोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.