बुलंदशहर, मार्च 28 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार रात बैंक प्रबंधक के घर का ताला तोड़ उसमें रखे 10 लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही भरा हुआ गैस सिलेंडर भी चोरी कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर करवाई की मांग की है। सिलेंडर चोरी को गैस की किल्लत से जोड़कर देखा जा रहा है।दिल्ली के द्वारिका निवासी सचिन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह सिकंदराबाद में पीएनबी बैंक में प्रबंधक के पद पर तैनात हैं और सिकंदराबाद के मोहल्ला राधाकुंज में अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात वह घर का ताला बंद कर दिल्ली गए थे। रात के समय बदमाशों ने घर में घुस कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें अंगूठी, चेन व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार को पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर का ताला टूटा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.