बुलंदशहर, मार्च 29 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के राधा कृष्ण कुंज मोहल्ला निवासी बैंक प्रबंधक के घर हुई लाखों की चोरी में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली। दिल्ली निवासी बैंक मैनेजर सचिन कुमार पीएनबी शाखा में तैनात है। वह नगर की राधा कृष्ण कुंज कालोनी में रहते हैं। सचिन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे वह अपने दिल्ली स्थित आवास के लिए चले गए थे। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घर के ताले टूटे होने और अंदर का सामान बिखरा पड़ा होने की सूचना दी। चोर घर में रखी 5तोले की सोने की चैन और एक तोले का मंगलसूत्र व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोर रसोई में रखा गैस सिलेंडर भी ले गए थे। घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.