वाराणसी, मार्च 19 -- चोलापुर (वाराणसी)। गोसाईपुर स्थित दुकान पर ऋण वसूली को पहुंचे बैंक ऑफ इंडिया के काजीसराय शाखा प्रबंधक और उनके सहकर्मी से अभद्रता कर उन्हें बंधक बनाया गया। उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित ने चोलापुर थाने में मामले की तहरीर दी। शाखा प्रबंधक समीर कुमार सिंह अपने सहकर्मी के साथ मंगलवार को ऋण वसूली के लिए छोटा गोसाईपुर निवासी के जनरल स्टोर पहुंचे। उसके ऊपर 21 हजार 364 रुपये बकाया है। शाखा प्रबंधक का आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें और उनके सहयोगी को अंदर कर दरवाजा बंद कर दिया। वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। उसके पिता ने उनसे धक्का-मुक्की की। उसने मारपीट का प्रयास किया। करीब 30 मिनट तक बंधक बनाए रखने के बाद उसने उन्हें मुक्त किया। उसने बकाया राशि जमा करने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर...