प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 22 -- गौरा। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड प्रतापगढ़ की शाखा रानीगंज के शाखा प्रतिनिधि का निर्वाचन उप्र राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली के नियम 17-18 के अधीन 22 फरवरी को तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाने की सूचना चस्पा की गई है। निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में त्रुटि के कारण चुनाव स्थगित किया गया है। चुनाव स्थगित किए जाने के कारण गुरुवार को पर्चा वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन प्रक्रिया भी नहीं हो सकी। शाखा प्रतिनिधि पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.