मुरादाबाद, फरवरी 18 -- मुरादाबाद। भारतीय स्टेट बैंक में आरबीओ ने एसबीआई पेंशनर्स समाधान दिवस आयोजित किया। इसमें पेंशनर्स की समस्याएं छाई रहीं। मैनेजर एचआर मानस कुमार ने हर संभव समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता अमित कुमार मुख्य प्रबंधक मुरादाबाद ने एवं संचालन एनएन टंडन ने किया। शाखा सचिव गजराम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। एसपी सिंह, कमल कपूर, महमूद हुसैन, प्रफुल्ल कुमार, राहत अख्तर, गौरव कुमार, सीपी सिंह, धर्म सिंह,शिव ओम पाठक, अजय अग्रवाल, केके सक्सेना, समरपाल सिंह, जी सी सक्सेना, कुलदीप कुमार आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.