बैंक पीओ परक्षा में मनीषा कुमारी को मिली सफलता
समस्तीपुर, मई 3 -- रोसड़ा। स्थानीय प्रखंड के गोविंदपुर गांव की मनीषा कुमारी ने आईबीपीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर बैंक पीओ पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, माला व चादर देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता अशोक कुमार साहु ने बताया कि मनीषा ने विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी जारी रखी। उनके पिता स्व. मनोज साह का कैंसर से निधन हो गया था, बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और सफलता हासिल की। मनीषा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बटहा से प्राप्त की और घर पर रहकर ही बैंक पीओ की परीक्षा पास की। मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और कठिन परिश्रम को देते हुए समय प्रबंधन के साथ तैयारी करने की बात कही। इस अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.