बैंक परिसर से चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सुपौल, मई 21 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया परिसर से चोरी हुई बाइक मामले में पुलिस ने बाइक समेत चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बैंक से निकासी के लिए ग्वालपाड़ा निवासी प्रिंस कुमार बाईक से बैंक पहुंचे थे। जहां वह बाइक बाहर खड़ी कर बैंक में निकासी के लिए गए थे। रुपये निकासी के बाद जब लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। इसके बाद पीड़ित प्रिंस कुमार ने मामले से पुलिस को अवगत कराकर लिखित आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
पुलिस की कार्रवाई इधर, बाइक की चोरी का केस दर्ज होने बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी हुई मोटर साइकिल चुन्नी पंचायत के वार्ड चार में एक घर के पीछे रखी है। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा उक्त घर पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से घर के पीछे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.