औरैया, मार्च 8 -- औरैया, संवाददाता। एटीएम से नकदी न निकलने के बावजूद खाते से पैसा कटने के मामले में एक उपभोक्ता को न्याय मिला है। भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के बाद पंजाब नेशनल बैंक को उपभोक्ता के खाते से कटे 10,000 वापस करने के साथ ही 18 सौ रुपये का हर्जाना भी देना पड़ा। औरैया निवासी सुयश तिवारी ने 24 जनवरी 2026 को कानपुर के लखनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 10,000 निकालने का प्रयास किया था। एटीएम से नकदी नहीं निकली, लेकिन उनके मोबाइल पर खाते से 10,000 डेबिट होने का संदेश आ गया। सुयश ने तत्काल बैंक में शिकायत दर्ज कराई और ईमेल के माध्यम से भी जानकारी दी, लेकिन शुरुआती जांच में बैंक ने इसे सफल ट्रांजेक्शन बताते हुए जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इससे परेशान होकर सुयश ने उपभोक्ता मामलों के अधिवक्ता संजीव पांडेय से संपर्क किया। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.