रुडकी, अप्रैल 8 -- रुड़की। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा रुड़की द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतक मनोज कुमार के परिजनों को दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की है। बैंक अधिकारियों ने बताया कि मनोज कुमार इस योजना के अंतर्गत बीमित थे। उनके आकस्मिक निधन के उपरांत परिजनों द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए। इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर बीमा दावा स्वीकृत किया गया। बैंक अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाएं, ताकि विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...