बैंक ने नहीं दिया ऋण, शिकायत पर हरकत में आया उद्योग विभाग
कन्नौज, जून 21 -- कन्नौज। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत ऋण स्वीकृति में हुई देरी और बैंक स्तर पर सामने आई शिकायत के बाद उद्योग विभाग हरकत में आ गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच करने के लिए कानपुर मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार शनिवार को स्वयं छिबरामऊ पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की। जानकारी के अनुसार छिबरामऊ निवासी हिमांशू ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि संबंधित बैंक में आवेदन करने के बाद भी उन्हें लंबे समय तक ऋण स्वीकृत नहीं किया गया। कई बार बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला तो उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार छिबरामऊ पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.