चाईबासा, फरवरी 7 -- चाईबासा,संवाददाता। चाईबासा के नीमडीह न्यू कॉलोनी निवासी स्वपन शील के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से एक बीमा पॉलिसी ली गई थी, लेकिन बैंक की ओर से उन्हें जानकारी के विपरीत टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी प्रदान कर दी गई। उक्त पॉलिसी से असंतुष्ट होकर स्वपन शील ने इसे चालू रखने से मना कर दिया तथा बैंक से जमा की गई राशि वापस करने की मांग की। आरोप है कि बैंक प्रबंधन, विशेषकर बैंक मैनेजर द्वारा, स्वपन शील की शिकायत को कई बार अनसुना किया गया। कोई समाधान न मिलने पर स्वपन शील ने उपभोक्ता आयोग में बैंक के विरुद्ध 3 नवम्बर 2025 को शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ता आयोग में वाद लंबित रहने के दौरान, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा न्यायालय के बाहर स्वपन शील से समझौता किया गया, जिसके तहत बैंक ने उन्हें तीन लाख तेरह हजार पांच सौ रुपये की पूरी राशि एनईए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.